रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बदजुबानी करने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय की हो रही खिचाई
बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वार पाण्डेय सुशांत सिंह राजपूत मामले की आरोपी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बदजुबानी करके घिर गये हैं। राजद नेताओं समेत सामाजिक कार्यकर्ता बिहार के डीजीपी गुप्तश्वर पाण्डेय की सोशल मीडिया के माध्यम से खिचाई कर रहे हैं। याद रहे गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बुधवार को कहा था कि रिया चक्रवर्ती की सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने की औकात नहीं है।

राजद नेता तनवीर अहम ने गुरुवार को ट्वीट कर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दिये गये गलत बयान पर निंदा जताई है। राजद नेता ने डीजीपी पाण्डेय से कहा कि आप जैसे महान व्यक्तित्व का राजनीति में होना अतिआवश्यक है। वहीं उन्होंने कहा कि वे डीजीपी पाण्डेय को तब से जानते हैं, जब उन्होंने खगड़िया और बेगूसराय की कमान आपने हाथों में संभाली थी। इसके बाद राजद नेता ने कहा कि मेरे मानना है, डीजीपी सहाब आपकी राजनीति धर्म व समुदाय से हट कर हमेशा काम करने की शैली बिहार को उन्नति की ओर ले जाने को अग्रसर रहेगी।
इसके अलावा राजद भागलपुर के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा की गई गलत जुबानी के लिये नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा गया है। राजद भागलपुर की ओर से कहा गया कि गलत नेता के नेतृत्व में सिर्फ 'जीडीपी' ही नहीं गिरती, बल्कि कभी-कभी 'डीजीपी' भी गिर जातें हैं। याद रहे बिहार में वर्तमान में एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
सामाजिक कार्यकत्री ने डीजीपी पर साधा निशाना
सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक कार्यकत्री सनाया सैयद ने भी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ की गई बदजुबानी को लेकर डीजीपी बिहार गुप्तेश्वार पाण्डेय पर सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रिया चक्रवर्ती की टिप्पणी करने की औकात नहीं'। इस पर सैयद ने डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय से कहा कि पहले तो जीडीपी गिर रही थी, लेकिन अब तो अब तो डीजीपी भी गिर रहा है।
युवा कांग्रेस नेता ने पटना में छात्रों के साथ की गई बदसलूकी पर डीजीपी से पूछा सवाल
बिहार युवा कांग्रेस के नेता अनाम सुलतान खान ने भी ट्वीट कर पटना में नौकरी मांग रहे छात्रों के खिलाफ की गई पुलिस बर्बरता को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय पर निशाना साधा है। युवा कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक डबल स्टार पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है। इसपर उन्होंने कहा कि वे बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय से एक सवाल पूछना चाहते हैं। ये जो तस्वीर में पुलिस कर्मी युवा नेता गुंजन पाण्डेय के पेट में डंडा ढकेलता नजर आ रहा है। सहाब इस पुलिस कर्मी के कंधे पर डबल स्टार कैसे लग गया। डीजीपी सहाब इस पुलिस कर्मी की हरकत तो देखिए किस तरह रोजगार मांग रहे युवाओं के समर्थन में उतरे बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल के पेट पर डंडा ढकेल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की कार्यशैली को अजब गजब बताया।