Bihar Election 2020: बिहार में तय समय पर ही होंगे विधानसभा चुनाव, राज्य और जिला प्रशासन तैयारियां को लेकर आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश
Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि तय समय पर ही चुनाव होंगे।

Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि तय समय पर ही चुनाव होंगे। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं बिहार में चुनाव को लेकर राज्य और जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को तय समय पर ही करवाया जाएगा और इस को लेकर राज्य और जिला प्रशासन को आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव नवंबर में होंगे और वही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा हर बूथ पर 1000 मतदाता को वोट देने की इजाजत होगी। वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट अलग से दिए जाएंगे।
सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई दिशा निर्देश राज्य सरकार को दे दिए हैं। ताकि तय समय पर चुनाव हो सके। विधानसभा चुनाव को तय वक्त पर करवाने के लिए चुनाव आयोग राज्य और जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है।।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी लोगों को चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। संक्रमण से सुरक्षा देना दिशा निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी होगी। इस बार का चुनाव एक महामारी काल में हो रहा है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में जरूरत के मुताबिक बदलाव करवाए जाएंगे। ताकि सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन और डिसइंफेक्शन, मास्क और ग्लव्स की तैयारी की जा सके।