Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जेपी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, गया में करेंगे चुनावी रैली
Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयप्रकाश नाराण 'जेपी' की जयंती के मौके पटना पहुंचे। जहां उन्होंने जेपी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयप्रकाश नारायण 'जेपी' की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण।
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है। जिसको लेकर बिहार में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार - प्रसार में जुटे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। वहीं आज बिहार के महान नेता लोक नायक जयप्रकाश नारायण 'जेपी' की आज जयंती का मौका है। जिसको लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना एयरपोर्ट से उतकर सीधे शहर में स्थित लोक नायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर पहुंचे। जानकारी है कि पटना स्थित जयप्रकाश नारायण 'जेपी' के आवास पर उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव और अन्य कई भाजपाई पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वहां जयप्रकाश नारायण 'जेपी' की प्रतिमा पर मल्यापर्ण कर उनको श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही लोक नायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार व और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।
Bihar: Bharatiya Janata Party President JP Nadda visits JP Awaas in Patna on the birth anniversary of Lok Nayak Jayaprakash Narayan pic.twitter.com/XNPmD72qpm
— ANI (@ANI) October 11, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और सुशील मोदी ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान पटना स्थित हनुमान मंदिर भी पहुंचे। पटना स्थित हनुमान मंदिर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूजा अर्चना की। जानकारी है कि जेपी नड्डा द्वारा हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने के दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। जहां सुशील कुमार मादी ने भी प्रार्थना की। इसके अलावा जानकारी है कि भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बिहार के गया जिला में भी पहुंचेंगे। बताया जाता है कि वे गया में आज एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।
जपी नड्डा का पटना एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार की दोपहर के करीब बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहां भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी मौजूद रहे। जहां सुशील मोदी ने जेपी नड्डा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। जानकारी है कि बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं पार्टी नेता नंद किशोर यादव ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यापर्ण कर स्वागत किया।