राजस्थान में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान 'आवाज' की शुरुआत
राजस्थान पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने सहित अन्य उद्देश्यों को लेकर एक विशेष अभियान 'आवाज' शुरू किया।

आवाज अभियान की शुरुआत
जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ समय से महिला अपराध में वृद्धि देखी जा रही है। बलात्कार जैसी घिनौनी वारदातों को अंजाम देनेवाले हैवानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराधों की संख्या को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है और विपक्ष भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी को देखेते हुए राजस्थान पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने सहित अन्य उद्देश्यों को लेकर एक विशेष अभियान 'आवाज' शुरू किया।
लगभग एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें अपने अधिकारों व कानूनों के प्रति सजग करना तथा लैंगिक समानता की भावना प्रबल करने के साथ ही महिला अपराधों में कमी लाना है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राईट्स) रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत पहले महीने महिला अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं को रोकने के साथ ही महिलाओं में सुरक्षा सम्बन्धी कानूनी जागरूकता व युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे।
इस अभियान में पुलिस विभाग द्वारा महिला व बाल अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग व सामाजिक कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर महिला अधिकार व सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे। रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत पहले महीने महिला अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं को रोकने के साथ ही महिलाओं में सुरक्षा सम्बन्धी कानूनी जागरूकता व युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे।