Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमित, रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2000 को पार कर गई है।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमित, रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
X
झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमित

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से गिरिडीह में 8, जमशेदपुर में 6, कोडरमा, गुमला व हरिजारीबाग में 5-5 और देवघर में 4, रांची में भी 02 कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।

इसके साथ ही राज्‍य में कुल संक्रमितों की संख्‍या 2261 पर पहुंच गई है। वहीं, अबतक प्रदेश में कोरोना वायरस से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि कुल कोरोना केस में से अब तक 1605 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, रांची के रिम्‍स में गुरुवार को कुल 536 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से 518 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, गुरुवार को 30 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

पूर्वी सिंहभूम में 16, गढ़वा में 11 तथा रांची, सिमडेगा और सरायकेला में एक-एक मरीज, गढ़वा में 11 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

राज्य में कुल 2265 संक्रमित (Corona Infected)

राज्य में बोकारो में 37, चतरा में 43, देवघर में 37, धनबाद में 127, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 352, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 80, गोड्डा में 8, गुमला में 107, हजारीबाग के 181, जामताड़ा के 29, खूंटी के 16, कोडरमा के 78, लातेहार के 45, लोहरदगा के 32, पाकुड़ के 17, पलामू के 31, रामगढ़ के 92, रांची के 155, साहेबगंज के तीन, सरायकेला के 25, सिमडेगा के 178 और पश्चिमी सिंहभूम के 35 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

गिरिडीह में पहले संक्रमित की मौत (Corona Death)

राज्य में अब तक 15 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से रांची में 7, बोकारो और हजारीबाग में 2-2, गुमला, सिमडेगा, गिरिडीह और कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य में स्वस्थ्य हुए 1605 मरीज

राज्य में अब तक 1605 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से रांची में 149, बोकारो में 27, चतरा में 36, देवघर में 10, धनबाद में 109, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में 186, गढ़वा में 97, गिरिडीह के 51, गोड्डा के एक, गुमला के 68, हजारीबाग के 122, जामताड़ा के 20, खूंटी के 23, कोडरमा के 109, लातेहार के 48, लोहरदगा के 41, पाकुड़ के 30, पलामू के 45, रामगढ़ के 88, सरायकेला के 30, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 271 और पश्चिमी सिंहभूम के 47 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story