Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर सुभाष बराला ने दी बधाई

पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश (Om Prakash) धनखड को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सुभाष बराला ने बधाई दी l उन्होंने कहा कि भाजपा लोकताँत्रिक मूल्यों पर चलने वाला राजनीतिक दल है l

पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर सुभाष बराला ने दी बधाई
X

चंडीगढ़। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड (Omprakash Dhankhad) को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सुभाष बराला ने बधाई दी l उन्होंने कहा कि भाजपा लोकताँत्रिक मूल्यों पर चलने वाला राजनीतिक दल है l बराला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर सामान्य कार्यकर्ता का पदासीन होना केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

देश में ऐसा भी राजनीतिक दल है जहाँ मां – बेटा अध्यक्ष – अध्यक्ष खेल रहे है। ओमप्रकाश धनखड़ ने छात्र जीवन से राजनीति में रुची लेते हुए राष्ट्रवाद के विचार से ओतप्रोत भाजपा में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, भाजपा में रहते हुए धनखड़ प्रदेश में कई पदों पर रहते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके है।

उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं यकीन विश्वास और भरोसा है ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल के साथ संगठन को नई ऊचाईयों पर लेकर जाएंगे।

और पढ़ें
Next Story