गुजरात सरकार में बड़ा फेरबदल: मुख्यमंत्री को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, मुख्यमंत्री को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा।
Gujrat Politics: गुजरात की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने राज्य के सियासी माहौल को गरमा दिया। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में अर्जुन मोढवाड़िया और रिवाबा जडेजा जैसे नेताओं को शामिल किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों के 25 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने अपने पद छोड़ दिए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से मंत्री दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और कौन बाहर रहेंगे।
यह फैसला मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक बैठक में लिया गया, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को राज्य सरकार के सामने रखा गया। बैठक के बाद सभी 16 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए, जो आज रात राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपे जाएंगे।
नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौजूद रहेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने मंत्रियों को मंत्रिमंडल के पूर्ण पुनर्गठन के लिए इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। इसे आगामी चुनावों से पहले भाजपा की व्यापक संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है...बने रहें हमारे साथ।
