रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को GST विभाग की टीम ने भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की है। एजेंसी की टीम लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग- अलग ठिकानों पर जांच कर रही है।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विभाग को इन फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर करते हुए छापेमारी की गई है। जांच के दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा को जब्त किया गया है।छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों और डेटा को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं।
छापेमारी की विभागीय जानकारी नहीं दी गई
इस मामले में छापेमारी को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में आकलन लगाया जा रहा है कि, जांच और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।










