Logo
रामनवमी के पावन अवसर पर भाटापारा थाना प्रभारी अमित पाटले द्वारा पूरे नवरात्रि में उपवास रखते हुए नव कन्याओं की पूजा-अर्चना कर कन्या भोज कराया।

तुलसीराम जायसवाल- भाटापारा। रामनवमी के पावन अवसर पर भाटापारा शहर थाना में आस्था, सेवा और सकारात्मक सोच की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहर थाना प्रभारी अमित पाटले द्वारा पूरे नवरात्रि में उपवास रखते हुए विधि-विधान से नव कन्याओं की पूजा-अर्चना कर कन्या भोज का आयोजन किया गया।

थाना परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नव कन्याओं का सम्मानपूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान भक्तिभाव और श्रद्धा का माहौल बना रहा। थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है और यह समाज में सम्मान, सेवा और संस्कार का संदेश देता है। 

शहर के लोगों ने कार्यक्रम को सराहा 
इस पहल को पूरे शहर में सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय और सांस्कृतिक रूप समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास को बढ़ाता है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि कर्तव्य के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक मूल्यों का पालन भी समाज को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

7