Logo
Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹40,000 से कम कीमत हो सकती है। इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। जानें पूरी डिटेल।

वीवो भारतीय बाजार में नया Vivo V70 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। साथ ही इसकी लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह हैंडसेट शानदार 200MP कैमरा के साथ दस्तक देगा। साथ ही पावर के लिए इसमें तगड़ी  7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

बता दें, यह फोन पहले ही दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ बाजारों में लॉन्च हो चुका है और अब आखिरकार भारत में एंट्री करने जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जा सकती है।

Vivo V70 FE की इंडिया लॉन्च डेट 
Vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Vivo V70 FE भारतीय बाजार में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹40,000 से कम रहने की उम्मीद है। यह इसे उन यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत में चाहते हैं।

यह स्मार्टफोन आकर्षक कलर ऑप्शन में आएगा, जिनमें Monsoon Blue और Northern Lights Purple शामिल हैं। Monsoon Blue वेरिएंट खास है क्योंकि इसमें ग्लो-इन-द-डार्क फिनिश दिया गया है, जो अंधेरे में चमकदार पैटर्न दिखाता है। वहीं, पर्पल वेरिएंट सॉफ्ट और एलिगेंट ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ आता है।

Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा और कंपनी ने इसमें 6 साल तक अपडेट्स देने की पुष्टि की है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस की मजबूती को ध्यान में रखते हुए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।

7