Digvijaya Singh's Visit to Ayodhya: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम लला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि, 'जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया।' प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा।'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ थे। उन्होंने धर्म के राजनीतिक और व्यावसायिक उपयोग पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि आस्था को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।
धर्म का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "हर व्यक्ति यहां तभी आता है, जब भगवान उसे बुलाते हैं। जब मुझे 'बुलावा' मिला, तो मैं यहां आ गया... अगर आप भगवान राम के दर्शन करने आते हैं, तो हनुमान जी के दर्शन किए बिना रहना संभव नहीं है...कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार 'धर्म' के मार्ग पर चलता है। हम 'धर्म' का दुरुपयोग व्यापार या राजनीति के लिए नहीं करते...धर्म का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए, न ही इसका दुरुपयोग व्यापार के लिए होना चाहिए।"
#WATCH | Senior Congress leader Digvijaya Singh says, "Every individual comes here when God calls them. When I received the 'bulava', I came here...It is not possible not to have the darshan of Hanuman ji if you come to Lord Ram...Every person in Congress follows the path of… https://t.co/o53mcMzuXF pic.twitter.com/ceQDJp3PMk
— ANI (@ANI) March 26, 2026
क्या राहुल गांधी भी करेंगे राम लला के दर्शन?
मीडिया द्वारा दिग्विजय सिंह से राहुल गांधी के अयोध्या दौरे और राम लला के दर्शन पर सवाल किए गए। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, "जब उन्हें बुलावा आएगा, तो वे जरूर आएंगे। क्यों नहीं आएंगे?"
Ayodhya, Uttar Pradesh: Congress leader Digvijay Singh says, "Ask him (Rahul Gandhi) about it, he has no objection to it..." pic.twitter.com/zNdawpKIB7
— IANS (@ians_india) March 26, 2026










