Triumph ने पेश किया Speed Twin 1200 का शानदार नया वेरिएंट, देखें डिटेल्स

26 Mar 2026

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition को एक खास अवसर पर अनवील किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।

यह बाइक Distinguished Gentleman’s Ride 2026 के लिए एक मेन प्राइज के रूप में दी जाएगी, जहां दुनिया भर के राइडर्स हिस्सा लेते हैं।

Distinguished Gentleman’s Ride के साथ Triumph की 15 साल की साझेदारी पूरी होने पर इसे पेश किया गया है।

17 मई 2026 को होने वाले इस इवेंट में भाग लेने वाले राइडर्स को इस खास बाइक को जीतने का मौका मिलेगा।

17 मई 2026 को होने वाले इस इवेंट में भाग लेने वाले राइडर्स को इस खास बाइक को जीतने का मौका मिलेगा।

इसका डिजाइन 1960 के ब्रिटिश कैफे रेसर्स से प्रेरित है, जो इसे एक क्लासिक और प्रीमियम लुक देता है।

इस बाइक में ब्राउन कलर की सिंगल सीट, क्लिप-ऑन हैंडलबार और रिमूवेबल काउल जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं।

इसमें 1200cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 103.5 bhp की पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

राइडिंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें रोड, रेन और स्पोर्ट मोड के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS दिया गया है।

Marzocchi USD फोर्क्स, Ohlins शॉक्स और Brembo ब्रेक्स इसे परफॉर्मेंस के मामले में टॉप क्लास बनाते हैं।

कॉम्पिटिशन ग्रीन और सिल्वर कलर के साथ बार-एंड मिरर और ब्रश्ड डिटेल्स इसे रेट्रो-मॉडर्न फील देते हैं।

यूके में इसकी कीमत करीब £15,995 (लगभग ₹16 लाख) रखी गई है और यह मार्च 2026 से उपलब्ध होगी।