Logo
Tyre Tips: गर्मी में टायर का प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए हफ्ते में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें। घिसे या पुराने टायर समय रहते बदल दें, ताकि फटने का खतरा न रहे।

Tyre Tips: गर्मियों का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि कारों के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तो धूप में खड़ी कार अंदर से भट्टी जैसी गर्म हो जाती है। ऐसे में सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। यहां हम आपको कार को गर्मी से बचाने के 5 आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं।

1. सही पार्किंग का रखें ध्यान
हमेशा कोशिश करें कि कार को छायादार जगह पर पार्क करें। पेड़ की छांव या कवर पार्किंग सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। अगर ऐसा संभव न हो, तो कार कवर का इस्तेमाल जरूर करें, जिससे पेंट और इंटीरियर सुरक्षित रहते हैं।

2. AC चलाने का सही तरीका
धूप में खड़ी कार में बैठते ही तुरंत AC ऑन न करें। पहले दरवाजे या खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकालें। कुछ देर बाद खिड़कियां बंद करके AC चालू करें और शुरुआत में लो या मीडियम मोड पर रखें। इससे कूलिंग बेहतर होती है और AC पर दबाव भी कम पड़ता है।

3. इंटीरियर को बचाएं
तेज धूप डैशबोर्ड और सीट्स को नुकसान पहुंचाती है। विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करने से केबिन ठंडा रहता है। लेदर सीट्स के लिए फैब्रिक कवर उपयोगी होते हैं, जिससे सीट्स ज्यादा गर्म नहीं होतीं और उनकी लाइफ भी बढ़ती है।

4. इंजन और बैटरी की देखभाल
गर्मी में इंजन जल्दी ओवरहीट हो सकता है, इसलिए कूलेंट लेवल नियमित रूप से चेक करें। इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाएं। साथ ही बैटरी की स्थिति पर भी नजर रखें, क्योंकि गर्मी में बैटरी फ्लूइड तेजी से कम हो सकता है।

5. टायरों का रखें खास ख्याल
गर्मी में टायर का प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए हफ्ते में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें। घिसे या पुराने टायर समय रहते बदल दें, ताकि फटने का खतरा न रहे।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी कार को गर्मी के नुकसान से बचा सकते हैं और सफर को सुरक्षित व आरामदायक बना सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

7