Logo
VIDA EV: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड ने VIDA VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन स्कूटर के डिजायन को सबसे आकर्षक बनाया है। इसमें KKR की आइकॉनिक पर्पल और गोल्ड थीम नजर आएगी।

VIDA EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अब सिर्फ रेंज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि स्टाइल और फैन कनेक्शन भी तेजी से अहम हो रहे हैं। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के EV ब्रांड VIDA ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ मिलकर एक खास लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च किया है।

स्टाइल और स्पोर्ट्स का नया कॉम्बिनेशन
VIDA VX2 Plus KKR Limited Edition नाम का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खासतौर पर क्रिकेट फैंस और यंग राइडर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसका अनावरण Knights Unplugged 3.0 इवेंट में किया गया, जहां ब्रांड ने EV मोबिलिटी और स्पोर्ट्स कल्चर को एक साथ जोड़ने की कोशिश दिखाई।

डिजाइन में KKR की झलक
इस स्कूटर का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिजाइन है। इसमें KKR की आइकॉनिक पर्पल और गोल्ड थीम का इस्तेमाल किया गया है। पर्ल ब्लैक बॉडी पर गोल्डन ग्रेडिएंट, माइक्रो-डॉटेड पैटर्न और तीन गोल्ड एक्सेंट मार्क्स दिए गए हैं, जो टीम के तीन खिताबों का प्रतीक हैं। इसके अलावा LED हेडलैंप और DRLs इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं।

फीचर्स से ज्यादा फोकस ब्रांडिंग पर
हालांकि यह एडिशन बेस मॉडल VX2 Plus पर आधारित है, लेकिन इसमें मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसका मुख्य फोकस डिजाइन, एक्सक्लूसिविटी और ब्रांड कनेक्शन पर है।

फैंस के लिए खास क्या?
KKR फैंस के लिए यह सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि एक कलेक्टिबल आइटम जैसा है। इसके साथ लिमिटेड एडिशन KKR हेलमेट भी मिलेगा। खास बात यह है कि हर मैच जीतने पर टीम के खिलाड़ियों को कस्टमाइज्ड VX2 Plus स्कूटर दिया जाएगा, जिस पर उनका नाम और जर्सी नंबर होगा।

उपलब्धता
यह स्कूटर सिर्फ चुनिंदा VIDA आउटलेट्स पर सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होगा, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है। कुल मिलाकर, VIDA और KKR की यह साझेदारी दिखाती है कि अब ब्रांड्स सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि इमोशनल कनेक्शन और फैन एक्सपीरियंस भी बेच रहे हैं।

(मंजू कुमारी)

7