Logo
केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026' का भव्य उद्घाटन किया। 

रायपुर। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 25 मार्च को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026' का भव्य उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शुरू हुए इस 3-दिवसीय आयोजन में देशभर के 30 से अधिक राज्यों के लगभग 3000 जनजातीय खिलाड़ी हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, और एथलेटिक्स जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, आज का अवसर महत्वपूर्ण है. खेलो इंडिया ट्रायबल गेम की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो रही है। अब सारे देश के लोग यहां खेलेंगे। मैंने छत्तीसगढ़ की की जनता का उत्साह देखा है। भगवान श्री राम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया है। इस धरती से खेलो इंडिया की शुरुआत हो रही है। 

सीएम साय ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेलो इंडिया जनजातिय खेल में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि, सरकार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है। खेलो इंडिया के माध्यम से हमारी सरकार ट्रायबल गेम्स को बढ़ावा दे रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाडियो में प्रतिभा की कमी नहीं है और हम खेल अधोसंरचना हम बढ़ा रहे हैं। 

पीएम मोदी खेल और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हैं- अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने-सभी का स्वागत करते हुए कहा कि, आज ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम के ननिहाल में पहला खेलो इंडिया जनजातीय खेल का आगाज हुआ है। आज सप्तमी का शुभ दिन है। पीएम मोदी खेल और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हैं। ऐसे पीएम के रहते खिलाड़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

7