रायपुर। केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। खेलो इंडिया अभियान के तहत आयोजित स्पर्धा का शुभारंभ के लिए वे रायपुर पहुंचे हैं। केन्द्रीय खेल एवं श्रम कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया का उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अगुवाई में विवेकानंद विमानतल पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनका लोककलाकारों व खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे। जहां श्री चिमनानी के परिवार से मुलाकात की। चिमनानी परिवार ने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया जी का स्वागत नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चुनरी से किया। साथ ही राम नवमी की पूर्व संध्या पर उन्हें श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की गई।

इन विधायकों और वरिष्ठ लोगों ने किया स्वागत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उदघाटन करने 4 घंटे के प्रवास पर रायपुर पहुंचे। केंद्रीय खेल एवं युवा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया का रायपुर एयरपोर्ट से सीधा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पर आगमन हुआ। अमित चिमनानी एवं उनके परिवार ने वहां उनका आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी प्रीतेश गांधी, योगेश तिवारी की गरिमामई उपस्थिति रही।

ये वरिष्ठ लोग भी रहे मौजूद
केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया का विमानतल में मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री ड़ॉ. नवीन मारकंडे, विधायक गण सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, अपैक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, कार्यालय प्रभारी आशोक बजाज, सह कार्यालय प्रभारी प्रितेश गांधी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने, अमित चिमनानी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, प्रदेश सत्कार संयोजक आकाश विग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजूनारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।










