Project Hail Mary IMAX Show In India: हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary), जिसमें रेयान गोसलिंग (Ryan Gosling) मुख्य भूमिका में हैं, को भारत में शुरुआती दिन रिलीज में केवल कुछ ही IMAX शो मिले थे। इसकी वजह थी रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar 2' थी।
फैंस इस बात से नाराज थे कि जिस फिल्म को खास तौर पर IMAX के लिए शूट किया गया था, उसे बड़े स्क्रीन पर देखने का मौका सीमित था। लेकिन अब फैंस की मांग को देखते हुए IMAX ने भारत में Project Hail Mary के शोज बढ़ा दिए हैं।
कम IMAX में रिलीज हुई फिल्म
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary) को शुरुआत में केवल 5-6 IMAX शो ही मिले थे। मुंबई में 3, पुणे में 2 और कोलकाता, दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में 1-1 शो थे। हालांकि, फिल्म के लिए टिकट जल्दी ही बिकने लगे। फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई कि IMAX पर Dhurandhar 2 का दबदबा क्यों है जबकि यह फिल्म उस फॉर्मेट में शूट नहीं हुई है।
यह भी पढ़े - धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!
फैंस की मांग पर बढ़ाई गई स्क्रीन
IMAX Clash: Fans Slam Limited Shows for Hail Mary
— Amit Bhatia (ABP News) (@amitbhatia1509) March 27, 2026
Project Hail Mary faces backlash in India as IMAX shows remain scarce due to Dhurandhar: The Revenge dominating screens. Despite hype around Ryan Gosling, fans demand wider premium screenings.#ProjectHailMary #IMAXIndia… pic.twitter.com/z0TDc3xW68
फैंस की जोरदार मांग के बाद, अब Project Hail Mary को भारत की सभी 34 IMAX स्क्रीन में दिखाया जा रहा है। 27 मार्च तक शो की संख्या बढ़कर 65 हो गई, जो पहले के मुकाबले लगभग पाच गुना ज्यादा थी। PVR INOX ने भी अतिरिक्त शो की घोषणा की और आगे भी फिल्म के लिए नए शोज रखने का फैसला किया।
भारत में भी फिल्म की शानदार कमाई
Project Hail Mary ने दुनिया भर में रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में 155.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1462 करोड़ का कारोबार किया। भारत में भी यह फिल्म IMAX में पहले दिन लगभग 2 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फैंस ने लगाई IMAX से गुहार
seeing so many people tweeting about wanting to see Project Hail Mary in Imax in India since it's for shot for Imax. But haven't seen anyone point out that Indian Imax screens are all 1:90:1 and PHM is shot in 1:43 - which means a vertically cropped picture in Imax scenes
— Leon's Roundhouse (@EconAfterDark) March 27, 2026
फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस फिल्म का असली मजा IMAX स्क्रीन पर ही है। कई यूजर्स ने PVR और Sony Pictures India को टैग कर कहा कि “हमें भी IMAX वर्जन देखने का हक है।” अब जैसे-जैसे शोज बढ़ रहे हैं, उम्मीद है कि और दर्शक भी इस हॉलीवुड विजुअल स्पेस एडवेंचर का आनंद ले पाएंगे।
यह भी पढ़े - ईद पर अरबाज खान की पत्नी ने दिखाई बेटी की झलक, नन्ही सिपारा की क्यूटनेस ने जीता दिल










