2005 से पहले कांग्रेस व राजद की सरकारों में बिहार विकास से था महरूम : संजीव चौरसिया
बिहार की राजधानी पटना में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर विधायक संजीव चौरसिया ने मौदूज कार्यर्ताओं को संबोधित किया। संजीव चौरसिया ने कहा कि 2005 से पहले कांग्रेस व राजद की सरकारों में बिहार विकास से महरूम था। आज बिहार में विकास की बयार बह रही है।

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर रोजाना होने वाली प्रेस वार्ता को पार्टी के विधायक संजीव चौरसिया ने संबोधित किया। बिहार भाजपा की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक संजीव चौरसिया ने बिहार में विपक्षियों पार्टियों पर जमकर हमले बोले। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार 2005 से पहले की कांग्रेस और राजद की सरकारों के शासनकाल में विकास की तरफ से पूरी तरह से महरूम था। लेकिन आज बिहार में एनडीए की सरकार द्वारा जबरदस्त विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आज और 2005 से पहले की सरकारों में भी अंतर गिनवाया।
विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि यदि हम हम 2005 के पहले की कांग्रेस और राजद की सरकारों का आकलन करेंगे तो दोनों के कार्यों में अंतर साफ नजर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले किसकी सरकार थी और अब किसकी सरकार है। विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि आज हम स्वच्छ तरीके से बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। विधायक संजीव चौरसिया ने दावा किया कि एनडीए सरकार के राज में अब बिहार विकास का बिहार है। बिहार में सामाजिक संवेदना का कायम है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में हत्या, लूटपाट की वारदातों का बोल बाला था। विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि 2005 के पहले से तुलना करें तो फर्क साफ नजर आता है।

इसके अलावा बीएल विधायक संजीव चौरसिया ने बिहार में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा करवाये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। संजीव चौरसिया ने कहा कि आज बिहार के लाखों लोगों को कोरोना महामारी के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाखों रुपये की मदद दी गई। इसके अलावा यह राशि महिलाओं के जन धन के खातों के माध्यम से सीधी भेजी गई है। जिससे की बीच में भ्रष्टाचार की बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन है। उन्होंने कहा कि पहले की कांग्रेस की केंद्र सरकारों जो राशि ऊपर से भेजी जाती थी। उस अधिकतर राशि को बीच में ही बिचौलिये खा जाते थे। लेकिन आज ऐसा नही है। उन्होंने कहा कि इस बात को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुद स्वीकार किया था।
इसके अलावा आज पटना में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित रहें।