Yasser Desai: सिंगर यासेर देसाई ने रेलिंग पर चढ़कर किया जानलेवा स्टंट; Video Viral होते ही दर्ज हुई शिकायत

singer yasser desai booked for dangerous stunt on bandra worli sea link, Video viral
X

खतरनाक वीडियो बनाने के चलते सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ मुंबई में जानलेवा स्टंट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दो साथियों के साथ मिलकर पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो शूट किया, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी।

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वीडियो बनाने की चाह रखने वाले अक्सर मुसीबत में भी फंस जाते हैं। अब हाल ही में मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर यासेर देसाई पर मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में एक सनसनीखेज मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यासेर पर आरोप है कि उन्होंने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर मुंबई की बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक जानलेवा स्टंट किया, जिससे उनकी और दूसरों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

रेलिंग पर चढ़कर बनाया वीडियो
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को देखने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति अपनी कार रोककर सी लिंक की रेलिंग पर चढ़ गया और खतरनाक स्टंट किया, जबकि दो अन्य लोग उसका वीडियो बना रहे थे। यह पूरी घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी यासेर देसाई ही थे, जो अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और स्टंट करने के बाद उसी गाड़ी से वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सिंगर पर एक्शन लेने के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की और पूछा कि सी-लिंक पर खड़े होने की इजाजत किसने दी?

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी! पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार; एक्ट्रेस से साइन करवाकर उड़ाए 77 लाख रुपए

कई लोगों की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने यासेर देसाई और उनके दो साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताते चलें, सिंगर यासेर देसाई ने कई हिट गाने दिए हैं जिनमें से 'दिल को करार आया' उनका फेमस सॉन्ग है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story