Mahakumbh Viral Girl Marrige: महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों के कारण वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से शादी कर ली है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने केरल में पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर भी शादी की। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी
मोनालिसा को फिल्म में लॉन्च करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने इस शादी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए इस घटना को ‘लव जिहाद’ बताया और कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।
यह भी पढ़े - Bhooth Bangla Teaser out: भूत, महल और कॉमेडी... अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने दिलाई 'भूल भुलैया' की याद
‘मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी’ - सनोज मिश्रा
सनोज मिश्रा ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें “सिर तन से जुदा” करने की धमकी दे रहे हैं।
मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा को गलत दिशा में ले जाया गया। उनका दावा है कि जिस व्यक्ति को उन्होंने मोनालिसा की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए रखा था, वही बाद में उनका मैनेजर बनकर गलत फैसले करवाने लगा। निर्देशक ने यहां तक आरोप लगाया कि मोनालिसा का 'सौदा' करने की कोशिश की गई और उन्हें उनसे दूर कर दिया गया।
महाकुंभ से हुई थी वायरल
मोनालिसा पहली बार प्रयागराज के महा कुंभ मेला (Maha Kumbh Mela) के दौरान चर्चा में आई थी। वहां वो माला बेचते समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उनकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में लॉन्च करने की घोषणा की थी।
परिवार शादी से नाराज है
VIDEO | Monalisa Bhonsle, a young woman who shot to fame during the Prayagraj Kumbh Mela, tied the knot with her friend, a Muslim man, at a temple in nearby Poovar in Kerala's Thiruvananthapuram, hours after seeking police protection to evade the family's pressure.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
The wedding… pic.twitter.com/VdV7IplcdM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के इस फैसले से उनका परिवार भी खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ यह शादी की है और शादी के बाद अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ दिया।










