Logo
रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म ‘मर्दानी 3’ अब जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। जानिए पूरी डिटेल्स।

Mardaani 3 OTT release: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की हालिया रिलीज फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में जगह बनाई। अब ओटीटी पर भी ये भौकाल जमाने आ रही है।

कब और कहां होगी OTT रिलीज

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ 27 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि अब तक नेटफ्लिक्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

शिवानी शिवाजी रॉय का दमदार कमबैक

फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आती हैं। इससे पहले मर्दानी और मर्दानी 2 में भी उनका यही किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।

तीसरे भाग में भी शिवानी एक खतरनाक अपराध नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई लड़ती दिखाई देती हैं और बच्चों के शोषण तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों से जुड़े केस की जांच करती हैं।

स्टार कास्ट और मेकर्स

फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जिश्शू सेनगुप्ता, जानकी बोडीवाला, इंद्रनील भट्टचार्या और मिखेल यवलकर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने यळराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

5379487