Logo
द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह पिछले एक महीने से बिना काम के घर पर बैठी हैं। एक फिल्म के शेड्यूल विवाद ने उनके कई प्रोजेक्ट्स प्रभावित कर दिए।

Adah Sharma: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। अदा ने बताया कि वह पिछले एक महीने से बिना काम के घर पर बैठी हैं। एक फिल्म के शेड्यूल में गड़बड़ी की वजह से उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स भी प्रभावित हो गए।

वीडियो में सुनाई आपबीती

अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने बार-बार शूटिंग की डेट्स बदली। इससे उनके बाकी प्रोजेक्ट्स के शेड्यूल भी बिगड़ गए।

अदा के मुताबिक, उन्होंने एक साथ तीन प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट किया था, लेकिन एक फिल्म की बदलती डेट्स की वजह से दूसरे प्रोडक्शन हाउस को भी अपनी डेट्स बदलनी पड़ी।

यह भी पढ़े - बर्फीली वादियों में जुनैद खान और साई पल्लवी का रोमांस, आमिर खान की 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज

प्रोड्यूसर ने मैनेजर से की बदतमीजी

अदा ने बताया कि एक प्रोड्यूसर लगातार तय डेट्स पर शूटिंग करवाने का दबाव बना रहा था। जब उनके मैनेजर ने डेट्स कन्फर्म करने की बात कही, तो प्रोड्यूसर ने कथित तौर पर गुस्से में अपशब्द भी कहे।

एक्ट्रेस के मुताबिक, उस प्रोड्यूसर ने कहा था कि किसी भी हालत में वही डेट्स चाहिए और उन्हें बदला नहीं जा सकता।

दूसरे प्रोड्यूसर्स ने किया सहयोग

अदा ने बताया कि जब दूसरी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स को इस स्थिति के बारे में पता चला, तो उन्होंने सहयोग करते हुए अपनी शूटिंग डेट्स बदल दी।

उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर ने तो पूरी कास्ट और क्रू की डेट्स तक बदल दी। अदा ने इसके लिए उनका धन्यवाद भी किया और कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई बुरा नहीं होता।

यह भी पढ़े - गोविंदा-सुनीता की अनबन, टूटे रिश्ते के बाद लेंगे तलाक? बेटी टीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी; बोलीं- 'बीते 2 साल...'

आखिर में फिर बदल गई डेट्स

एक्ट्रेस ने बताया कि जब सभी प्रोजेक्ट्स की डेट्स किसी तरह सेट हो गई, तब पहले वाले प्रोड्यूसर ने अचानक कहा कि अब उन्हें उन डेट्स की जरूरत नहीं है।

इस वजह से उनके बाकी प्रोजेक्ट्स भी प्रभावित हो गए और अब वो एक महीने से खाली बैठी हैं। वीडियो में अदा शर्मा ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा,“मेरी जिंदगी की वाट लग गई है। मैं एक महीने से घर पर खाली बैठी हूं। मैं इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली और फाइनेंशियली पूरी तरह से खाली हूं।”

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

अदा शर्मा ने साल 2008 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘कमांडो 2’, ‘कमांडो 3’, ‘सेल्फी’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े - पेड़ से उल्टे लटके अक्षय कुमार! ‘भूत बंगला’ का मजेदार पोस्टर जारी; जानें कब रिलीज होगा टीजर

5379487