Logo
साई पल्लवी और जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री और एक पुराने दौर की रोमांटिक लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Ek Din Trailer: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म एक दिन (Ek Din) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi) और आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसमें एक सॉफ्ट, इमोशनल और पुराने दौर की रोमांटिक कहानी की झलक दिखाई देती है।

मैजिकल लव स्टोरी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और खूबसूरत वादियों के बीच से होती है, जहां जुनैद खान एक खास किस्मत की घंटी यानी 'फॉर्च्यून बेल' के बारे में बताते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अगर कोई सच्चे प्यार के लिए इस घंटी को बजाए, तो उसकी इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla Teaser: पेड़ से उल्टे लटके अक्षय कुमार! ‘भूत बंगला’ का मजेदार पोस्टर जारी; जानें कब रिलीज होगा टीजर

इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा की तरफ देखते हैं और मन ही मन यह कामना करते हैं कि काश वह सिर्फ एक दिन के लिए ही सही, उनकी हो जाएं।

जुनैद-साई की रोमांटिक केमिस्ट्री

ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद प्यारी और नैचुरल लग रही है। फिल्म में एक क्लासिक रोमांटिक कहानी की झलक मिलती है, जो आज के दौर में कम ही देखने को मिलती है। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसे एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Govinda: गोविंदा-सुनीता की अनबन, टूटे रिश्ते के बाद लेंगे तलाक? बेटी टीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी; बोलीं- 'बीते 2 साल...'

एक दिन से साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

Sai Pallavi
Sai Pallavi

इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ट्रेलर में उनकी सादगी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस साफ नजर आती है। यही कारण है कि उन्हें पहले से ही साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता है और अब हिंदी सिनेमा में भी उनकी एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Divya Agarwal का बड़ा आरोप: बोलीं- 'प्रिंस नरूला के फैंस दे रहे रेप की धमकी'; The 50 शो में हुई थी लड़ाई

आमिर खान ने फिल्म की प्रोड्यूस, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ‘एक दिन’ आमिर खान ने प्रोड्यूस की है। इस फिल्म से आमिर और निर्देशक मनसूर खआन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू या जाने ना शामिल हैं।

फिल्म एक दिन का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। यह रोमांटिक फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

5379487