Dipika Kakar Health Update: ‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लीवर कैंसर और हाल ही में हुई सर्जरी के बाद रिकवर कर रही हैं। हाल ही में उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें दीपिका ब्लड टेस्ट की बात सुनकर भावुक हो गई।
नई डाइट और रूटीन का असर
शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका को नई डाइट और रूटीन फॉलो करना पड़ रहा है। वह अब सुबह 7 बजे उठकर वॉक करती है और रात 7 बजे के बाद कुछ नहीं खा सकती। इस नई दिनचर्या के कारण दीपिका के कुछ दिन थोड़े डल महसूस हुए।
ब्लड टेस्ट का नाम सुनते ही छलके आंसू

व्लॉग में शोएब ने दीपिका को याद दिलाया कि ईद के बाद उन्हें ब्लड टेस्ट कराने हैं। इस पर दीपिका भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कहा,"अब एक डर बैठ गया है इस बार के बाद। आप सब भी यही कहते हो, यकीन रखो। हर वक्त दिल से यही दुआ निकलती है कि आगे सब ठीक हो। लेकिन हम सब जानते हैं जो होना है वही होगा। कोई बात नहीं।"
यह भी पढ़े - बर्फीली वादियों में जुनैद खान और साई पल्लवी का रोमांस, अरिजीत की आवाज ने जीता दिल
हेल्थ को लेकर परेशान हैं दीपिका
दीपिका को जून 2025 में लीवर कैंसर का पता चला था। उस समय उनका ट्यूमर रिमूवल ऑपरेशन हुआ, जिसमें उनके लीवर का 22% हिस्सा निकालना पड़ा। फरवरी 2026 में पेट में 1.3 सेंटीमीटर की सिस्ट बनने के बाद दूसरी सर्जरी हुई, जो सफल रही। इसके बाद उनका इलाज जारी है।
पॉजिटिव रहने की कोशिश करती है दीपिका
शोएब ने बताया कि दीपिका आमतौर पर बहुत स्ट्रॉन्ग है, लेकिन कभी-कभी ये सारी बातें उन्हें इमोशनल बना देती है। दीपिका भी कहती है कि वह पूरी कोशिश करती है पॉजिटिव रहने की, लेकिन कभी-कभी डर और चिंता उनके मन में बैठ जाता है।
यह भी पढ़े - ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा के पास एक महीने से नहीं काम, वीडियो में सुनाई आपबीती; बोली- ‘जिंदगी की वाट लग गई’










