Logo
Rashmika Mandanna ने मां सुमन के ऑडियो क्लिप वायरल होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कंटेंट हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

Rashmika Mandana Controversy: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर चर्चा में हैं। यह ऑडियो कथित तौर पर उनकी मां सुमन मंदाना का बताया जा रहा है, जिसमें अभिनेत्री की मां रक्षित शेट्टी संग सगाई और रिश्ता टूटने के बारे में बात कर रही है ।

हाल ही में एक्टर विजय देवरकोंड़ा (Vijay Deverakonda) से शादी के बाद यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा, जिसके बाद रश्मिका ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रश्मिका ने जारी किया सख्त बयान

रश्मिका ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से उनके खिलाफ गलत जानकारी और ट्रोलिंग का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया और ऐसी बातें भी फैलाई गई जो उन्होंने कभी कही ही नहीं। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं, लेकिन पिछले 24 घंटों में जो हुआ वो हद पार करने जैसा है।

निजी बातचीत को गलत संदर्भ में फैलाया गया

रश्मिका के मुताबिक वायरल ऑडियो एक पुरानी निजी बातचीत का हिस्सा है, जिसे बिना अनुमति रिकॉर्ड कर लिया गया और अब गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी में दखल देने जैसा है और इससे उनके परिवार और करीबी लोगों को भी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़े - 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज हुई ‘धुरंधर’, 19 मार्च को आएगा पार्ट 2; फिल्म का नया गाना ‘आरी-आरी’ भी लॉन्च

24 घंटे में कंटेंट हटाने की चेतावनी दी

एक्ट्रेस ने मीडिया प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे इस ऑडियो और उससे जुड़े कंटेंट को तुरंत हटा दें। उन्होंने साफ कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर इसे नहीं हटाया गया तो कानूनी नोटिस भेजे जाएंगे और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रक्षित शेट्टी से सगाई और ब्रेकअप

बता दें कि रश्मिका और रक्षित की मुलाकात 2016 की कन्नड़ फिल्म 'Kirik Party' के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली और 2017 में उनकी सगाई हो गई। हालांकि 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।

यह भी पढ़े - करीब 1 महीने बाद सलीम खान की तबीयत में सुधार, अरबाज खान बोले- 'जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी'

5379487