Logo
दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई है। उन्होंने बीएमसी से इसपर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर और यहां के बच्चे खराब हवा के कारण घुट रहे हैं और साफ हवा की जरूरत है।

Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शहर की बिगड़ती हवा की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की अपील की।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि शहर की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों और खासकर बच्चों के लिए सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

BMC को टैग कर की कार्रवाई की मांग

अपने पोस्ट में दीपिका ने बीएमसी और उसके पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को टैग करते हुए लिखा, “यह शहर और इसके बच्चे घुट रहे हैं। यह कैसे ठीक हो सकता है?”

Deepika Padukone Instagram story
Deepika Padukone Instagram story

अभिनेत्री ने प्रशासन से अपील की कि वह शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए। हाल के दिनों में मुंबई में गर्मी और प्रदूषण दोनों के कारण हवा की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीएमसी पहले भी कई निर्माण स्थलों को नोटिस जारी कर चुकी है। कुछ जगहों पर काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिसके बाद शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में थोड़ी सुधार भी देखने को मिला था।

दीपिका की आगामी फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा दीपिका जल्द ही निर्देशक एटली की आगामी फिल्म AA22XA6 में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे।
 

5379487