Dhurandhar Re Release: 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। मेकर्स ने सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले पहले पार्ट को दुनियाभर में दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने मिलकर फिल्म को कुल 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज किया है। इससे फैंस को सीक्वल देखने से पहले कहानी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज
फिल्म 12 मार्च से भारत में लगभग 250 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। वहीं 13 मार्च से विदेशों में करीब 250 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। यानी दुनियाभर में कुल 500 स्क्रीन्स पर दर्शक एक बार फिर ‘धुरंधर’ का रोमांच महसूस कर सकेंगे। मेकर्स का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि जो दर्शक पहली फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे सीक्वल से पहले इसकी कहानी समझ सकें।
यह भी पढ़े - कृतिका-गौरव की शादी में सेलेब्स का जश्न: युवराज, सहवाग और जहीर खान ने किया डांस, मलाइका-सोहा बनीं ब्राइड्समेड
‘धुरंधर 2’ का पहला गाना ‘आरी-आरी’ रिलीज
फिल्म के ट्रेलर के बाद अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला गाना ‘आरी-आरी’ भी रिलीज कर दिया गया है। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ है।
इन कलाकारों ने दी आवाज
‘आरी-आरी’ गाने का म्यूजिक शशावत सचदेव ने कंपोज किया है। इसमें पंजाबी म्यूजिक और मॉडर्न बीट्स का शानदार मेल है। गाने को नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि रैप पार्ट रेबेल और टोकन ने तैयार किया है।
यह भी पढ़े - ‘लव जिहाद नहीं है’, मुस्लिम प्रेमी से शादी पर बोली मोनालिसा; पति फरमान ने कहा- प्यार में धर्म बदलना जरूरी..
19 मार्च को पैन-इंडिया रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है। फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
एडवांस बुकिंग में जोरदार कमाई

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रिव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 21.40 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा करीब 26.53 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।










