Mahakumbh Viral Girl Marrige: महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। दोनों की शादी 11 मार्च को हुई और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
‘यह लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति से हुई शादी’
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC
शादी को लेकर हो रहे विवाद के बीच मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना गलत है।
मोनालिसा ने कहा, “मैं सभी धर्मो का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं। हमारी शादी हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है।”
यह भी पढ़े - मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर बवाल, निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया ‘लव जिहाद’; बोले- सिर तन से जुदा...
मैंने ही फरमान को शादी के लिए मनाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने यह भी बताया कि शुरुआत में फरमान खान शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद फरमान को शादी के लिए मनाया। मोनालिसा के मुताबिक, उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह रिश्ता स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह उन्हें भाई जैसा लगता था।
कौन हैं फरमान खान?
मोनालिसा के पति फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले एक्टर और मॉडल हैं। वो मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और क्षेत्रीय फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
यह भी पढ़े - भूत, महल और कॉमेडी... अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने दिलाई 'भूल भुलैया' की याद
हम दोनों ने धर्म नहीं बदला
फरमान खान ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी में किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। फरमान ने कहा, “लोग इसे लव जिहाद कह रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता। हम दोनों एक-दूसरे की खुशी चाहते हैं।”
परिवार ने किया विरोध?
Thiruvananthapuram, Keralam: Monalisa says, "My father is here as well; I had called him. But whatever people are thinking is not true. We got married according to Hindu traditions, in a temple, following Hindu rituals..."
— IANS (@ians_india) March 12, 2026
Additionally her husband says, ''It is not Love Jihad'' pic.twitter.com/EyYb18cVO1
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते का उनके परिवारों ने विरोध किया था क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मो से हैं। लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि, मेरे पिताजी भी यहीं हैं, मैंने उन्हें फोन किया था।
निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी
मोनालिसा को फिल्म में लॉन्च करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने इस शादी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए इस घटना को ‘लव जिहाद’ बताया और कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।









