Kritika-Gaurav Wedding: टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 11 मार्च को मुंबई में टीवी होस्ट और अभिनेता गौरव कपूर के साथ शादी रचा ली। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह आयोजित किया गया। शादी के बाद कपल ने अपने बांद्रा स्थित घर की छत पर एक शानदार रूफटॉप पार्टी भी रखी, जहां क्रिकेट और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे नजर आए।
युवराज सिंह, सहवाग, जहीर खान ने किया डांस
शादी के बाद आयोजित पार्टी में माहौल काफी उत्साह भरा रहा। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सितारे युवराज सिंह और विरेंद्र सहवाग भी जश्न में शामिल हुए। दोनों क्रिकेटरों ने नवविवाहित जोड़े के साथ जमकर डांस किया और माहौल को और भी खास बना दिया।
the entry ❤️❤️🤏 pic.twitter.com/907rlFpjir
— sky (@shiptothesky) March 11, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कृतिका और गौरव हाथों में हाथ डाले पार्टी में एंट्री करते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों मेहमानों के साथ गाने पर झूमते और खुशी के पल साझा करते दिखाई देते हैं।
दुल्हन की ब्राइड्समेड स्क्वॉड ने खींचा ध्यान
शादी की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक कृतिका की ब्राइड्समेड स्क्वॉड रही। इसमें सेहा अली खान, मलाइका अरोड़ा, और अनन्या सिंह शामिल थीं। सभी ब्राइड्समेड्स ने एक जैसी थीम में खूबसूरत साड़ियां पहनी थीं।
इन साड़ियों का रंग आइवरी, क्रीम और हल्का गोल्ड था, जो कृतिका की सिंदूर-लाल ब्राइडल साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना रहा था। अधिकतर साड़ियां केरल की कसावु स्टाइल या सिल्क और चंदेरी फैब्रिक में थीं, जिन पर गोल्डन जरी की महीन बॉर्डर थी।

शादी के एक दिन बाद सेहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर समारोह की अंदरूनी तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में कृतिका और गौरव अपने दोस्तों के साथ डांस करते और कैमरे के लिए पोज देते नजर आए।
इन तस्वीरों में दुल्हन कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि दूल्हे गौरव ने क्रीम और गोल्ड रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी। ब्राइड्समेड्स क्रीम और गोल्ड कसावु साड़ियों में दिखाई दीं।
शादी में पहुंचे कई बड़े सितारे
इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। इनमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, अमृता अरोड़ा, फरहान अख्तर जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल थे।
इसके अलावा मसाबा गुप्ता, अजीत अगरकर, जहीरा खान-सागरिका घाटके भी इस खुशी के मौके पर नजर आए।









