Logo
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच पति पत्नी का संबंध है और दोनों भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास और उसकी पत्नी रूमा बेगम के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में पता लगा है कि दोनों पति-पत्नी अवैध रूप से रह रहे थे, वहीं देह व्यापार से भी जुड़े हुए थे।   

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक जहांगीरपुरी इलाके में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही टीम आरोपियों के पास पहुंच गई, जिसके बाद आरोपियों की तलाशी ली गई। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 स्मार्टफोन, 6 बांग्लादेशी नेशनल आईडी कार्ड और फोन में प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन भी बरामद किया है। 

डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वे पहले भी अवैध रूप से भारत में घुसने के कारण डिपोर्ट किए जा चुके थे। फिर दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आए। मुख्य आरोपी दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास, बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से सीमा पार करके भारत लाना था। वहीं इस मामले में पत्नी रूमा बेगम भी इस अवैध गतिविधि में शामिल पाई गईं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के सामने पेश कर दिया है। क्योंकि उन्हें पहले भी डिपोर्ट किया जा चुका है, इसलिए अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिसे फिर से निर्वासित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि वो भारत में किन-किन लोगों से कनेक्ट है। 

5379487