Logo
मैनपाट के नर्मदापुर में 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ 10 मार्च से हो गया है।

आशीष कुमार -बतौली (सरगुजा)। मैनपाट के नर्मदापुर में 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ 10 मार्च से हो गया है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा आधारित तकनीकी कौशल, स्वरोजगार के अवसरों और उद्यमिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Surguja

युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा 
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर पैनल स्थापना, रखरखाव, सौर उपकरणों के उपयोग, व्यवसाय की योजना बनाना, विपणन कौशल और वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा के उपयोग को देंगे बढ़ावा 
इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि, इस प्रकार के कौशल एवं उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे  और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से हिमांशु कुमार, रजनीश मिश्रा, सत्यनारायण भगत, प्रीति तिवारी, रूपाली प्रजापति एवं विवेक सिंह उपस्थित रहे। साथ ही आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 
 

5379487