Shraddha Kapoor Wedding: श्रद्धा कपूर जल्द राहुल मोदी से करेंगी शादी? भाई सिद्धांत कपूर ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ मजेदार रिएक्शन

श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर उनके भाई सिद्धांत ने रिएक्ट किया।
X

श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर उनके भाई सिद्धांत ने रिएक्ट किया।

श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर उनके भाई सिद्धांत कपूर ने इंस्टाग्राम पर मजेदार प्रतिक्रिया दी। क्या श्रद्धा और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? जानिए पूरी खबर।

Shraddha Kapoor Wedding news: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब हलचल मची है। खबरों के मुताबिक, श्रद्धा और राहुल मोदी जल्द अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल रूप दे सकते हैं। खबरें सामने आईं कि दोनों की उदयपुर में एक रूमानी और हेरिटेज स्टाइल वेडिंग की तैयारी हो रही है। अब इन सभी रूमर्स पर श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का रिएक्शन सामने आया है। क्या सच्चाई है, आइए जानते हैं।

श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का रिएक्शन

श्रद्धा के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर एक रिपोर्ट पर उनकी नजर पड़ी, जिसमें लिखा गया था कि श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सिद्धांत ने इस पर हैरानी और हंसी जताने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया “ये तो मेरे लिए भी न्यूज़ है।”


सिद्धांत के इस कमेंट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर कहा कि अब और अफवाहें नहीं फैलेंगी। एक यूज़र ने लिखा, “कन्फर्म करने के लिए धन्यवाद।”

श्रद्धा कपूर ने खुद भी किया इशारा

पिछले सप्ताह श्रद्धा ने अपने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए शादी की ओर इशारा किया था। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में किसी यूजर ने पूछा, “शादी कब करोगे?” जिस पर श्रद्धा ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “मैं करूंगी, you विवाह करूंगी।”


श्रद्धा और राहुल की कहानी

श्रद्धा और राहुल मोदी के डेटिंग अफेयर की खबरें पहली बार 2024 की शुरुआत में मुंबई में डिनर डेट के दौरान सामने आई थीं। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनो की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story