Shraddha Kapoor: गुलाबी शर्ट में श्रद्धा कपूर का सादगी भरा स्टाइल, देखें वीडियो

श्रद्धा कपूर
X

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (varindertchawla)

Shraddha Kapoor: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने गुलाबी शर्ट, और नीली जींस में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। साथ ही उनकी मुस्कान देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

Shraddha Kapoor: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं हैं। उन्होंने गुलाबी शर्ट, नीली वाइड लेग जींस, और चेहरे पर मुस्कान के साथ कैमरे के सामने एंट्री ली है। यह शर्ट न सिर्फ उन्हें फ्रेश, और यंग लुक दे रही है, बल्कि कैमरे के सामने उनकी नैचुरल ब्यूटी को भी उभार रही है।

श्रद्धा का आरामदायक स्टाइल

गुलाबी शर्ट के साथ श्रद्धा कपूर ने नीले रंग की वाइड लेग जींस पहनी है, जो इस पूरे लुक को आरामदायक बना रही है। यह जींस न सिर्फ उनके आउटफिट को खूबसूरत दिखा रही है, बल्कि उन्हें कैजुअल लुक भी दे रही है।

खुले बालों में दिखीं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका लुक नेचुरल लग रहा है। श्रद्धा का यह हेयरस्टाइल उन लड़कियों के लिए खास है, जो नैचुरल ब्यूटी रखना चाहती हैं। वहीं उन्होंने इस आउटफिट के साथ सफेद रंग के जूते पहने हैं। ये जूते उनके आउटफिट के साथ सुंदर लग रहे हैं।

कैमरे के सामने मुस्कुराती हुईं श्रद्धा

कैमरे के सामने श्रद्धा कपूर की मुस्कान ने इस पूरे लुक में जान डाल दी है। उनका यही अंदाज उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है। न कोई बनावटी पोज, न ही एक्सप्रेशन, बस एक प्यारी मुस्कान, जो सीधे फैंस के दिल तक पहुंच जाती है।

क्यों खास है श्रद्धा कपूर का लुक?

श्रद्धा कपूर का यह आउटफिट उन लोगों के लिए खास है, जो फैशन को आसान बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि श्रद्धा का यह अंदाज आम लड़कियों के बीच भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग वुमन तक, हर कोई इस लुक को ट्राई कर सकता है।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का यह गुलाबी शर्ट, और नीली वाइड लेग जींस वाला लुक न सिर्फ ट्रेंडिंग है, बल्कि आम लड़कियों के लिए भी बेहद खास है। इसलिए अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो श्रद्धा कपूर का ये स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story