रक्षाबंधन त्योहार: बहनें आज सुबह 9:29 से शाम नौ बजे तक बांधें राखी
हिमाचल प्रदेश में कोविड के इस काल में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार सुबह 9ः29 के बाद शाम नौ बजे तक बहने अपने भाई को रक्षा के सूत्र का धागा बांध सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोविड के इस काल में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार सुबह 9ः29 के बाद शाम नौ बजे तक बहने अपने भाई को रक्षा के सूत्र का धागा बांध सकती हैं। हालांकि इस बार रक्षाबंधन पर कई तरह की एहतियात बरती जाएंगी। कई बहनें दूसरे राज्यों से आई रंग-बिरंगी राखियां न बांधकर, बल्कि मोली का ही ज्यादा प्रयोग करेंगी। शिमला के आचार्य मस्तराम शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन राखी का त्योहार पूरे भारतवर्ष में तीन अगस्त को मनाया जाएगा।
प्रातः काल इस दिन 9ः29 बजे तक भद्रा होने के बाद कन्या लग्न में राखी बांधना शुभ कार्य माना जाएगा, फिर लगन वृश्चिक राशि 1ः45 से 4ः16 बजे तक रहेगी, उसमें भी यदि बहनें अपने भाई के हाथ में कंगन बांधती हैं, तो शुभ कार्य माना जाएगा। आचार्य का कहना है कि रक्षा सूत्र देव ब्राह्मण द्वारा शास्त्रीय विधान के साथ बंधवाना चाहिए। पहले विधि विधान से पंचोपचार व षोडशोपचार करके इस रक्षा सूत्र को हाथ में बांधने से साल भर मानव जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा मनुष्य के लिए नहीं आती। शास्त्रीय विधान देव ब्राह्मणों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र सदैव सुख कारक माना जाता है।