Ujjain Crime News: धोखाधड़ी मामले में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर पर FRI, मंदाकिनी ने उठाया खौफनाक कदम

Ujjain Crime News
X
भक्तों और सहयोगियों ने मंदाकिनी को अस्पताल में भर्ती कराया।
Ujjain Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हैरान करने वाली घटना हुई। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी पर 7.50 लाख की धोखधड़ी के आरोप में FIR दर्ज की गई। मंगलवार सुबह मंदाकिनी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। 

Ujjain Crime News: महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का झांसा देकर महंत से 7.50 लाख की धोखधड़ी के मामले में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी पर FIR दर्ज की गई। सोमवार देर रात केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को सुबह महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। भक्तों और सहयोगियों ने आनन-फानन में मंदाकिनी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

7.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
महामाया आश्रम के महंत सुरेश्वरानंद पुरी चिमनगंज थाना पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में सुरेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने उन्हें प्रलोभन दिया कि श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवा देंगी। सुरेश्वरानंद ने झांसे में आकर मंदाकिनी को 7 लाख 50 हजार रुपए दे दिए थे। उपाधि नहीं मिली तो सुरेश्वरानंद ने अपने रुपए वापस मांगे तो मंदाकिनी ने रुपए देने से इनकार दिया। सुरेश्वरानंद ने 7.50 लाख की ठगी के आरोप में चिमनगंज थाना ने सोमवार देर रात महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मंदाकिनी ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद
चिमनगंज थाना पुलिस का कहना है कि महामाया आश्रम के महंत सुरेश्वरानंद पुरी ने महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ शिकायत की है। इधर महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठे बताते हुए कहा कि मेरे खिलाफ उज्जैन में कुछ लोग मिलकर बड़ी साजिश रच रहे हैं।

समारोह के बाद हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास महामाया आश्रम में संत सुरेश्वरानंद पुरी का चादर विधि समारोह हुआ। समारोह के बाद महंत सुरेश्वरानंद पुरी और महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता में विवाद हो गया था। विवाद के बाद सुरेश्वरानंद पुरी ने महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी माता पर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस में मंदाकिनी माता और उनके सहयोगियों पर FIR दर्ज करा कराई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story