Logo
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 61वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विकास की सराहना की।

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का आज 25 मार्च को 61वां जन्म दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आदि ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।  सीएम डॉ यादव ने मुख्यमंत्री निवास में दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताकर अपने इस खास दिन को यादगार बनाया। 

पीएम मोदी ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं 
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी हैं। उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है।

शाह ने कहा-आपने MP को नई ऊंचाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सर्वांगीड़ विकास की जिस तरह नींव रखी, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।   

ओम बिरला ने की दीर्घायु होने की कामना
 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने बधाई संदेश में कहा-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूं। आपने जिस तरह से मध्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। वह अन्य लोगों के लिए एक उदाहरण बन गया है।

सिंधिया बोले प्रेरणा देता है आपका समर्पण
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव को 61वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा-मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता जनमानस में नई ऊर्जा प्रदान करती है। कामना है आप इसी संकल्प के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर अग्रसर करते रहें।  

गडकरी व अन्य ने की दीर्घायु होने की प्रार्थना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने अपने शुभकामना संदेशों में सीएम डॉ. यादव कामों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। 

कृषि मंत्री चौहान ने दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सीएम को निरंतर ऊर्जा और लंबी उम्र प्रदान करें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और प्रदेश के लोगों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली लगातार बढ़ती रहेगी।

सीएम योगी बोले सिद्ध हों जनसेवा के संकल्प  
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी डॉ. यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता का समर्पित सेवक बताया। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।  

7