Logo
Aloo Suji Bites: आलू सूजी बाइट्स नाश्ते और स्नैक के तौर पर पॉपुलर फूड डिश है। इसे आसानी से बनाकर सर्व किया जा सकता है।

Aloo Suji Bites: शाम की हल्की भूख हो या मेहमानों के लिए कुछ झटपट और खास बनाना हो, आलू सूजी बाइट्स एक परफेक्ट स्नैक ऑप्शन बनकर सामने आता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम ये स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए महंगी सामग्री या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती।

आजकल लोग हेल्दी और घर का बना खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आलू सूजी बाइट्स एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे आप कम तेल में भी बना सकते हैं और स्वाद में कोई कमी नहीं आएगी। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

आलू सूजी बाइट्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • तेल (तलने या शैलो फ्राई के लिए)

आलू सूजी बाइट्स बनाने का तरीका

टेस्टी आलू सूजी बाइट्स बनाना बेहद सरल है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए और बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

अब इस बैटर में मैश किए हुए आलू डालें। साथ ही अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

Amla Benefits: रोज़ एक आंवला खाएंगे तो इम्यूनिटी होगी फौलादी! जानें इसके 6 चौंकाने वाले फायदे

Gujarati Dabeli: गुजराती दाबेली है स्वाद और सेहत से भरा स्नैक, मिनटों में इसे कर सकते हैं रेडी\

हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर

Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल

अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बाइट्स या टिक्की जैसा आकार बना लें। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार राउंड या ओवल शेप दे सकते हैं।

एक कढ़ाही में तेल गरम करें। अब बाइट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो इन्हें कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। जब बाइट्स अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकालें और हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7