How to make Ice-cream: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन हर किसी का करता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा शुगर होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में अगर आप हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो घर पर बनी आइसक्रीम आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।
घर की आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत या मशीन की जरूरत भी नहीं होती। आइए जानते हैं घर पर क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका।
आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप फुल क्रीम दूध
- 1 कप फ्रेश क्रीम
- 1/2 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- 1/2 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)
- 1/2 कप आम या स्ट्रॉबेरी पल्प (ऑप्शनल)
आइसक्रीम बनाने का तरीका
टेस्टी और हेल्दी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। इससे आइसक्रीम का टेक्सचर क्रीमी बनता है। उबाल आने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
Amla Benefits: रोज़ एक आंवला खाएंगे तो इम्यूनिटी होगी फौलादी! जानें इसके 6 चौंकाने वाले फायदे
Gujarati Dabeli: गुजराती दाबेली है स्वाद और सेहत से भरा स्नैक, मिनटों में इसे कर सकते हैं रेडी\
हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर
Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल
अब एक बाउल में फ्रेश क्रीम और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें ठंडा किया हुआ दूध डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इससे मिश्रण स्मूद और क्रीमी बनेगा।
मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें और 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालकर एक बार अच्छे से फेंटें और फिर दोबारा 5-6 घंटे के लिए फ्रीज करें। यह प्रक्रिया आइसक्रीम को ज्यादा सॉफ्ट और क्रीमी बनाती है।
जब आइसक्रीम पूरी तरह सेट हो जाए, तो इसे स्कूप करके सर्व करें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट सिरप डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। घर पर बनी आइसक्रीम न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के फ्लेवर और सामग्री जोड़ सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










