Logo
Paneer Tikka: बच्चे हों या बड़े सभी को स्टार्टर के तौर पर पनीर टिक्का खूब पसंद आता है। इस डिश को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Paneer Tikka Recipe: घर में कोई खास मौका हो, पार्टी हो या मेहमान आने वाले हों, तो लोग अक्सर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में शानदार हो और दिखने में भी आकर्षक लगे। ऐसे में पनीर टिक्का एक ऐसा स्टार्टर है जो हर किसी को पसंद आता है। इसका स्मोकी फ्लेवर और मसालों का बेहतरीन मेल खाने का मजा दोगुना कर देता है।

अच्छी बात यह है कि अब होटल जैसा पनीर टिक्का घर पर बनाना मुश्किल नहीं है। सही मसाले, सही मेरिनेशन और सही तरीके से पकाने पर आप भी वही रेस्टोरेंट वाला स्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर - 300 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • दही - 1 कप (गाढ़ा)
  • बेसन - 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • शिमला मिर्च और प्याज - क्यूब्स में कटे हुए
  • नींबू - 1

पनीर टिक्का बनाने का तरीका

स्वाद और सेहत से भरपूर पनीर टिक्का एक परफेक्ट स्टार्टर है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें पनीर के टुकड़े, प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। इस मिश्रण को कम से कम 20-30 मिनट के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें, ताकि मसालों का स्वाद पनीर में अच्छी तरह समा जाए।

Baingan Bharta: ढाबा स्टाइल बैंगन का भरता लगेगा लाजवाब, बनाने का यह तरीका आएगा पसंद

Curd Honey Face Pack: दही-शहद के फेस पैक से स्किन की ड्राईनेस होगी दूर! इस तरीके से करें यूज़

Induction Cooktop: इंडक्शन खरीदने की सोच रहे हैं? कीमत के साथ इन 5 बातों का भी रखें ध्यान

Paneer Butter Masala: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, मिलेगा गज़ब का स्वाद

अब मेरिनेट किए हुए पनीर और सब्जियों को सीख (स्क्यूअर) में लगाएं। अगर आपके पास ओवन है, तो 200 डिग्री सेल्सियस पर 12-15 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में थोड़ा सा तेल या बटर ब्रश कर दें, जिससे टिक्का जूसी और स्वादिष्ट बने।

अगर ओवन नहीं है, तो आप तवे या ग्रिल पैन पर भी पनीर टिक्का बना सकते हैं। पैन को गर्म करें, हल्का तेल डालें और धीमी आंच पर टिक्के को चारों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। इससे उसमें हल्का स्मोकी फ्लेवर भी आएगा।

जब पनीर टिक्का तैयार हो जाए, तो उस पर थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डालें। इसे हरी चटनी और सलाद के साथ गर्मागर्म सर्व करें। यह स्टार्टर किसी भी पार्टी या खास मौके को और खास बना देता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7