Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर 2' की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। हालांकि इससे पहले वह फिल्म कांतारा फिल्म के एक सीन की मिमिक्री करने को लेकर कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। ये मामला कोर्ट में जा पहुंचा है जिसपर अब नई अपडेट आई है।
इस विवाद को शांत करने के लिए रणवीर सिंह एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगेंगे। इतना ही नहीं वह मैसूर के प्रतिष्ठित मंदिर जाकर भी क्षमा याचना करेंगे।
‘बिना शर्त माफी’, मंदिर में करेंगे क्षमा याचना
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह 10 अप्रैल को कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल करेंगे, जिसमें वह अपने बयान और परफॉर्मेंस को लेकर बिना शर्त माफी मांगेंगे। उनके वकील ने बताया कि अभिनेता इस पूरे मामले से आहत हैं और वह इसे गंभीरता से लेते हुए औपचारिक रूप से माफी देना चाहते हैं।

सिर्फ कानूनी प्रक्रिया ही नहीं, रणवीर सिंह धार्मिक तौर पर भी माफी मांगने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वह मैसूर स्थित चामुंडी मंदिर जाकर मां चामुंडेश्वरी के दर्शन करेंगे और अपनी गलती के लिए क्षमा प्रार्थना करेंगे।
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला IFFI 2025 के एक सेशन के दौरान शुरू हुआ, जहां रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा के एक चर्चित ‘चौड़ी’ सीन की मिमिक्री की। इस दौरान उन्होंने उस किरदार को “फीमेल घोस्ट” बताते हुए आंखें तिरछी कीं और अलग अंदाज में एक्ट किया। उनके साथ मौजूद फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी भी उस वक्त हंसते नजर आए।
हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई लोगों ने इसे सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और एक्टर की आलोचना शुरू हो गई।
Ranveer Singh mocks the exact moment when Mata Chamundi possesses the protagonist in Kantara: Chapter 1
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) November 30, 2025
Imagine the level of frustration Bollywood Bhands have for culturally rooted movies
No, Ranveer Singh, people like you should just stay away from projects like Kantara pic.twitter.com/EkzRf8Yz32
इस मामले को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में भी सुनवाई हुई, जहां शिकायतकर्ता के वकील ने रणवीर की सोशल मीडिया माफी को ‘औपचारिक’ बताते हुए उस पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि एक्टर ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर माफी नहीं मांगी, जिससे उनकी मंशा पर संदेह होता है।
रणवीर ने पहले भी मांगी थी माफी
विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।









