Who Is Isha Rikhi: टटीरी गाने पर विवाद के बीच रैपर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) की कथित शादी की कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस से शादी कर ली है।
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से बादशाह और ईशा के डेटिंग की खबरे थी, दोनो को एक साथ इवेंट में भी स्पॉट किया गया है। अब इन तस्वीरों से कयास लगाए जा रहे है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है।
कैसे सामने आई शादी की खबर?
(Badshah Wedding News)
ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें बादशाह और ईशा शादी की रस्में निभाते और वरमाला पहनते नजर आ रहे हैं, जिससे शादी की खबरें तेज हो गई।
यह भी पढ़े - बादशाह ने की दूसरी शादी! इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे; PHOTOS VIRAL
सादगी भरे अंदाज में दिखे दोनों

(Badshah Wedding Photos)
वायरल तस्वीरों में बादशाह ग्रीन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने नजर आए। वहीं ईशा लाल रंग के सूट में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दी। तस्वीरों से साफ है कि शादी बेहद सादगी से हुई।
कौन हैं ईशा रिखी?

(Badshah Second Wife)
ईशा रिखी (Isha Rikhi) एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनका जन्म 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘Jatt Boys Putt Jattan De’ से की थी। इसके बाद वो ‘Happy Go Lucky’, ‘Ardaas’ जैसी फिल्मों में नजर आई।
बॉलीवुड में भी किया काम

(Isha Rikhi Movies)
ईशा रिखी हिंदी फिल्म ‘Nawabzaade’ में भी दिखाई दी थी। इसके अलावा वो कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं और अपनी स्टाइलिश इमेज के लिए जानी जाती हैं।
कब शुरू हुई डेटिंग की चर्चा?

बादशाह और ईशा के रिश्ते की खबरें 2021 से सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ी। दोनों को कई इवेंट्स में साथ भी देखा गया है। आपको बता दें कि ईशा रैपर बदशाह से उम्र में 8 साल छोटी है।
बादशाह की पहली शादी टूटी

बादशाह की पहले जैस्मीन मसीह से शादी हुई थी, जो 2020 में खत्म हो गई। दोनों की एक बेटी भी है। अब पहली पत्नी से अलग होने के 6 साल बाद बादशाह ने एक बार फिर ईशा के साथ वैवाहिक जीवन की शुरूआत की है।
शादी को लेकर सस्पेंस
शादी की तस्वीरें वायरल होने के बावजूद, बादशाह और ईशा रिखी ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में फैंस आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - फरदीन खान के साथ दिखी महिला को पत्नी समझ बैठे पैप्स, एक्टर बोले- 'ये मेरी बहन है, बीवी नहीं!' Video Viral










