Rajinikanth praises Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हर तरफ इस फिल्म की गूंज है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी 'धुरंधर 2' के कायल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म और इसके निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की। रजनीकांत ने जब फिल्म को “मस्ट वॉच” बताया, तो आदित्य धर अपनी भावनाएं छुपा नहीं सके और सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया।
रजनीकांत बोले- 'आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप'
रजनीकांत ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे दमदार और प्रभावशाली बताया था। उन्होंने एक्स पर लिखा- "क्या शानदार फिल्म है… धुरंधर2! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।"
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Ban: बैन होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? चुनाव से पहले फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर!
भावुक हुए आदित्य धर
इस पोस्ट पर रिप्लाइ देते हुए आदित्य धर ने लिखा- सर, हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने पर मापते आए हैं, वो हैं आप। दशकों से हमें तालियां बजाने, हंसने, रोने और जिंदगी से भी बड़ा महसूस कराने का आपका अंदाज़ और आज भी वही शान और गरिमा बनाए रखना, वाकई जादू है।

आदित्य ने आगे लिखा- आपके द्वारा धुरंधर 2 को "ज़रूर देखने लायक" कहना मेरे जीवन का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार' पल है। ऐसा लगता है जैसे उस शख्स का आशीर्वाद मिला हो जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। ये खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह बात सीधे दिल को छू गई। जय हिंद।
इन सितारों ने भी की तारीफ
फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी पॉजिटिव माहौल देखने को मिला। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की है।
क्या खास है ‘धुरंधर 2’ में?
धुरंधर 2 अपने पहले भाग से ज्यादा बड़े पैमाने और गहराई के साथ सामने आई है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी को और ज्यादा तीखे अंदाज में दिखाया गया है। यह कहानी हमजा उर्फ जसकिरत सिंह रंगी के मिशन पर आधारित है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान जाता है।
फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।









