Dhurandhar 2 Ban: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर नया विवाद सामने आया है। दरसल तमिलनाडु में कुछ लोगों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। जिसके चलते मामला अब मद्रास हाईकोर्ट तक पहुच गया है।
क्यों उठी बैन की मांग?
एडवोकेट शीला ने अदालत में कहा कि फिल्म की कहानी और विषय राजनीतिक रूप के हैं। चुनाव के समय इसे रिलीज करना आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म के राजनीतिक संदेश से मतदाताओं की राय प्रभावित हो सकती है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की राजनीतिक रूप से संवेदनशील कहानी के कारण चुनाव से पहले इसे लेकर विवाद बढ़ गया है।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म मंडे टेस्ट में पास; 5 दिन में 800 करोड़ पार, अब 1000 करोड़ क्लब पर नजर!
कोर्ट का रुख
मद्रास हाईकोर्ट ने इस मौखिक अपील पर तुरंत रोक लगाने से इनकार किया। अदालत ने वकील को औपचारिक याचिका दाखिल करने और फिर मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया। फिल्म पर बैन लगेगा या नहीं, यह याचिका दाखिल होने के बाद ही तय होगा।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा

‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए हैं और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के साथ-साथ विदेश में भी फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
अदालत अब याचिका की सुनवाई के बाद ही तय करेगी कि तमिलनाडु में फिल्म को रिलीज होने से रोका जाए या नहीं।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफला के बीच ‘भूत बंगला’ टलेगी या नहीं? अक्षय कुमार ने खुद किया बड़ा खुलासा!










