Dhurandhar 3 news: इन दिनों फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की गूंज हर तरफ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ 14 जून 2026 को रिलीज होगा। इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इन वायरल खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
वायरल पोस्ट का सच क्या है?
इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर एंड-क्रेडिट स्लेट जैसी दिख रही है में जिसमें धुरंधर 3 की घोषणा और रिलीज डेट का जिक्र किया गया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स या निर्देशक आदित्य धर की ओर से अब तक ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तस्वीर AI के जरिए बनाई गई फेक इमेज है, जिसे फिल्म की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए वायरल किया जा रहा है।
Is This For Real ? 3 Parts #Dhurandhar The Final Chapter on 14 June 2026 pic.twitter.com/EqAINSzpxN
— INDIAN (@hindus47) March 18, 2026
क्या वाकई बनेगी ‘धुरंधर 3’? मुकेश छाबड़ा ने बताया सच
फिलहाल धुरंधर 3 को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर यह कहानी दो हिस्सों में ही प्लान की गई थी। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आया। वहीं इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है।
मुकेश ने जूम के साथ बातचीत में कहा- ऐसा कुछ नहीं होने वाला.. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर किसी भी अफवाह को संबोधित करने की जरूरत होगी तो वह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देंगे।

क्यों बढ़ी तीसरे पार्ट की चर्चा?
दरअसल, निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से फिल्म के एंड क्रेडिट्स तक सीट न छोड़ने की अपील की थी। इसी वजह से कई लोगों को लगा कि शायद कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन तीसरे पार्ट की ओर इशारा करता है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया।
असल में फिल्म के एंड क्रेडिट्स में कहानी से जुड़े कुछ अहम बैकस्टोरी सीन दिखाए गए हैं। इसमें जसकीरत और रिजवान की ट्रेनिंग की झलक मिलती है, जहां दोनों भारत के लिए जासूस बनने से पहले साथ नजर आते हैं। इसके अलावा एलटीएफ चीफ उमर शाहिद का रिएक्शन भी दिखाया गया है, जब हमजा को जनरल शमशाद हसन रिहा करता है।









