Logo
टटीरी गाने के लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है।

Badshah Wedding: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर एक बार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज के बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) से गुपचुप शादी कर ली है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें बादशाह और ईशा शादी की रस्में निभाते आ रहे हैं। 

वायरल तस्वीरों में बादशाह ऑलिव ग्रीन कुर्ता-पजामा में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल सूट में नजर आई। बताया जा रहा है कि शादी बेहद सादगी से परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई। हालांकि, शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन बादशाह और ईशा रिखी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े -  क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘Jatt & Juliet’ से की थी और ‘Happy Go Lucky’ व ‘Ardaas’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म ‘Nawabzaade’ में भी नजर आ चुकी हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों करीब आए।

बादशाह की पहली शादी टूटी

Badshah Ex Wife And Daughter
Badshah Ex Wife And Daughter

बादशाह की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी, साल 2020 में उनका 2020 में तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी भी है।

यह भी पढ़े - बैन होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? चुनाव से पहले फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर!

7