Logo
हाल ही में फरदीन खान मुंबई के एक इवेंट में अपनी बहन के साथ नजर आए जिन्हें पैपराजी कन्फ्यूज होकर उनकी पत्नी समझ बैठे। तभी एक्टर ने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा कि वो उनकी बहन हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Fardeen Khan: अभिनेता फरदीन खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में एक्टर एक इवेंट में शामिल हुए जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुंबई में हुए एक इवेंट में से सामने आए इस वीडियो में फरदीन खान अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन फोटोग्राफर्स से एक छोटी-सी गलती हो गई जिसके बाद एक्टर ने बेहद शालीनता के साथ उन्हें सुधारा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

फरदीन का वीडियो वायरल

दरअसल, इवेंट में फर्दीन खान के साथ मौजूद महिला को कई पैपराजी ने उनकी पत्नी समझ लिया। इस पर एक्टर ने तुरंत मुस्कुराते हुए सफाई दी, “ये मेरी बहन है, बीवी नहीं है। बहुत सारे हैंडल्स में आप लोग यही लिखते हैं कि ये मेरी बीवी है।” उनका यह सहज और विनम्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Badshah Wedding: बादशाह ने की दूसरी शादी! इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे; PHOTOS VIRAL

कौन हैं फरदीन खान की बहन लैला खान?

वीडियो में नजर आ रही महिला फरदीन खान की बहन लैला खान हैं, जो दिवंगत अभिनेता फिरोज खान की बेटी हैं। लैला की शादी बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से हुई है और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए और यह भ्रम पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें-  FACT CHECK: क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

पत्नी से अलग रहते हैं फरदीन खान

फर्दीन खान की शादी नताशा माधवानी से साल 2005 में हुई थी, जो दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़ की बेटी हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं- बेटी डियानी और बेटा अजेरियस। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। जहां नताशा बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं, वहीं फरदीन मुंबई में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि नहीं की है और बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो फर्दीन खान ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से शानदार वापसी की है। इसके बाद वह 'खेल खेल में', 'विस्फोट' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में नजर आए।

अब वह जल्द ही फिल्म 'राजा शिवाजी' में दिखाई देंगे, जिसे रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।

7