Logo
पतंजलि योग परिवार द्वारा श्रीराम नवमी और योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर 27 मार्च को दीक्षारोहन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

रायपुर। पतंजलि योग परिवार, रायपुर द्वारा श्रीराम नवमी और योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज के संन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर 27 मार्च को भव्य दीक्षारोहन समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रीराम नवमी पर रायपुर में योग और संस्कार का संदेश गूंजेगा।


इस अवसर पर वैदिक यज्ञ, योग साधना, सहयोग शिक्षक दीक्षारोहन एवं योग प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने समस्त योग साधक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बनाएंगे।

सिमगा में श्रीराम नवमी के अवसर पर होगी भव्य शोभायात्रा
सिमगा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन हिंदू संगठन और समस्त सनातनियों की ओर से आयोजित होगा। श्री राम सेना (हिंदू संगठन) के जिलाध्यक्ष गगन शर्मा ने बताया कि 25 मार्च की रात 8 बजे भजन सम्राट विवेक शर्मा रात्रि जगराता में लोगों को झुमाते नजर आएंगे। जगराता का आयोजन पुलिस थाना के ​पीछे मिनी स्टेडियम में आयोजित है। अगले दिन 26 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन होगा। ​इसके बाद भंडारा (प्रसाद ) का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च को शाम 5 बजे से राधाकृष्ण मंदिर से विशाला शोभायात्रा निकलेगी। 

7