रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 24, 2026
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी…
खल्लारी मंदिर का रोपवे टूटने से महिला की हुई मौत
उल्लेखनीय है कि, महासमुंद, खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटकर गिरने से जिस महिला की मौत हुई है, वह रायपुर के राजातालाब की रहने वाली थी। घटना में महिला का पति तथा परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कमल विहार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। महिला जहां रहती थी, घटना की जानकारी मिलने के बाद उस क्षेत्र में शोक का माहौल है।








