छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग : शाम पांच बजे तक 67. 87% मतदान, सबसे ज्यादा रायगढ़ में 76% पोलिंग

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 Third Phase
X
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 तीसरा चरण
छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मंगलवार की शाम पांच बजे तक मतदान काफी उत्साहजनक रहा है। रायगढ़ और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल सीटों पर बंपर मतदान हुआ है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। शाम पांच बजे तक प्रदेश की सातों सीटों पर 67. 87% मतदान हुआ है। ये आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए हैं। हालांकि अभी मतदान जारी है, और वोटिंग परसेंटेज बढ़ने की संभावना भी है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रायगढ़ 75. 84% हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिलासपुर 60. 05% रहा।

लोकसभा वार आंकड़े

कोरबा 70.60 %
जांजगीर-चांपा 62.44 %
दुर्ग 67.33 %
बिलासपुर 60.05 %
रायगढ़ 75.84 %
रायपुर 61.25 %
सरगुजा 74.17 %

शाम 05 बजे की स्थिति में मतदान प्रतिशत

रायगढ़ लोकसभा 75.84%
धरमजयगढ़ 81.76%
लैलूंगा 80.89%
खरसिया 79.97%
रायगढ़ 71.67 %
जशपुर 72.55%
कुनकुरी 76.14%
पत्थलगांव 75.65%
सारंगढ़ 70.79%

जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट पर 62.44 प्रतिशत मतदान

अकलतरा 62.12%
कसडोल 62.16%
चंद्रपुर 64.50%
जांजगीर चाम्पा 68.45%
जैजैपुर 60.42%
पामगढ 60.90%
बिलाईगढ़ 64.23%
सक्ति 56.27%
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story