दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल: बोले-11 वोट डले, मशीन 50 बता रही, हमारे कार्यकर्ता को बिना वजह गिरफ्तार किया

Digvijay Singh
X
Digvijay Singh
Lok Sabha Chunav 2024: दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बिना वजह थाने में बैठाया गया है। जबकि गुंडा लिस्ट में कई भाजपा नेताओं के नाम भी हैं, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा रहा है।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने EVM मशीन में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए हैं। दिग्गीराजा ने कहा कि चाचौड़ा के पोलिंग क्रमांक 24 में 11 वोट डले हैं और मशीन 50 बता रही है। सौ मीटर के दायरे में भाजपा के लोगों को प्रचार प्रसार करने की इजाजत दी जा रही है। हमारे लोगों को डंडे मारे जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि इन सब बातों की हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मुझे उम्मीद है कि आयोग संज्ञान लेगा।

देश दबाव से चलेगा या संविधान से
दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। कार्यकर्ताओं को बिना वजह के थाने में बैठाया जा रहा है। जबकि गुंडा लिस्ट में कई भाजपा नेताओं के नाम भी है, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा रहा है। दिग्विजय ने कहा कि मेरे पास गुंडा लिस्ट की सूची है। जिसमें कई भाजपा नेताओं के नाम हैं, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा रहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक से बात हुई, दोनों बोल रहे हैं कि उनके ऊपर दबाव है, देश दबाव से चलेगा या फिर संविधान से।

बिना अपराध के जिलाबदर की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, पचोर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिध पंकज यादव को 151 की धारा में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जिसकी वजह से दिग्विजय सिंह भोपाल से सीधे पचोर थाना पहुंचे। दिग्विजय ने कहा कि राजगढ़ और गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना वजह थाने में बैठाया जा रहा है, बिना कोई अपराध के कार्यकर्ताओं पर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है, क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story